MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

जंतु - जगत के विशिष्ट लक्षण (SALIENT FEATURES OF ANIMALS KINGDOM) का पूरी महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में

जंतु - जगत के विशिष्ट लक्षण (SALIENT FEATURES OF ANIMALS KINGDOM) का पूरी महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी में
Add Comments
सोमवार, 5 जुलाई 2021
Welcome to Study Support


जंतु- जगत के विशिष्ट लक्षण { Salient Features of Animals} :-





1. जंतु - जगत के अंतर्गत सम्मिलित सभी बहुकोशिकीय (Multicellular) एवम् युकैरियोटिक (Eukaryotik) कोशिका संरचना वाले होते है ।



(2) इनमें क्लोरोफिल अनुपस्थित होता है अतः ये विषमपोषी (Heterotrophic) होते है अर्थात् ये अपने भोजन हेतु दूसरों पर निर्भर होते है।





(3.) इनकी कोशिकाओं में कोशिका भित्ति (Cell Wall) का अभाव होता है ।






(4.) ये भोजन को निगल कर कहते है अर्थात् इनमें प्राणीसम भोजन (Holozoic Nutrition) पाया जाता है।





(5.) इनमें गतिशीलता (Mobility) एवम् प्रचलन (Locomotion) पाया जाता है।





(6.) इनमें उत्तेजनशीलता पाई जाती है। संवेदनाओं को ग्रहण करने हेतु इनके शरीर में तंत्रिका तंत्र (Nervous System) पाया जाता है।




(7.) इनमें प्रजनन प्रायः लैंगिक विधि ( Sexual Method) द्वारा होता हैं।



(8.) उत्सर्जन हेतु इनमें विशिष्ट प्रकार का उत्सर्जन तंत्र (Excretory System) पाए जाते हैं।





(9.) इनमें भोज्य पदार्थों का संग्रह ग्लाईकोजन (Glycogen) के रूप में होता है।



(10.) इनमें वृद्धि सभी अंगों में एक साथ होती है।

Posted by STUDY SUPPORT MASTER 👍🏻



Admin

सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही झटके में एकत्र नहीं किया जा सकता है इसलिए आप सभी को थोड़ा थोड़ा करके इस वेबसाइट में उपलब्ध करवाया जायेगा कृपया इस वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों तक भेजिए