MASIGNASUKAv102
6510051498749449419

दिल के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य हिंदी में

दिल के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य हिंदी में
Add Comments
रविवार, 25 जुलाई 2021
दिल के बारे में रोचक और ज्ञानवर्धक तथ्य



1. एक औसतन व्यक्ति का दिल एक मिनट में 72 बार, एक दिन में एक लाख बार और एक साल में 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। यह आंकड़ा पूरे जीवनकाल के दौरान 250 करोड़ तक पहुँच जाता है।

2. हमारे दिल तब काम करना शुरू करता है जब हम अपनी मां के पेट में 4 हफ्ते के होते हैं।

3. हर मिनट आपका दिल साढ़े 5 लीटर खून पंप करता है। पूरे जीवन काल में यह इतना खून पंप कर देता है कि उससे 100 बड़े स्वीमिंग पुल भरे जा सकते हैं।

4. हमारा दिल इतने दबाव से खून पंप करता है कि अगर इसे शरीर से बाहर खून पंप करना हो तो खून 30 मीटर की ऊँचाई तक पहुँच जाएगा।

5. पुरूषों के दिल का वज़न औसतन 300 से 350 ग्राम जबकि महिलाओं के दिल का वज़न 250 से 300 ग्राम के बीच में होता है।

6. दिल का दायां भाग (right side) सिर्फ फेफड़ों को खून सपलाई करता है जबकि बायां भाग (left side) बाकी के शरीर को।

7. हर दिन आपका दिल इतनी उर्जा पैदा कर देता है जिससे एक ट्रक को 32 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

8. अगर आपके दिल को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीज़न मिलती रहे तो यह शरीर से अलग होने पर भी काम करता रहेगा।

9. शरीर के 75 लाख करोड़ सेल दिल से खून प्राप्त करते है सिवाए आँखों के कार्नियां से।

10. अक्सर हम ने यह पढ़ा और सुना है कि हमारा दिल बाईं(left) तरफ होता है पर ऐसा नही है, हमारा दिल हमारी छाती के बीच में होता है पर यह बाईं और थोड़ा झुका होता है।

11. Stethoscope (स्टेथोस्कोप) की खोज़ 1816 में हुई थी। इससे पहले डॉक्टर मरीज़ की धड़कन चैक करने के लिए अपने कान को उसकी छाती से लगाते थे।

12. छोटे बच्चों का दिल बंद मुट्ठी जितना बड़ा होता है। व्यस्कों के दिल का आकार दोनो हाथों को एक दूसरे से जकड़ के (जैसे ईसाई प्रार्थना करते है) जितना आकार बनता उतना होता है।

13. सोमवार ऐसा दिन है जब सबसे ज्यादा हार्ट अटैक आते हैं। इसका कारण छुट्टी के बाद काम करने का तनाव होता है।

14. औरतों के दिल की धड़कन मर्दों के दिल की धड़कन से 8 धड़कन प्रति मिनट ज्यादा होती है।

15. विटामिन की गोलियां खाने वाले लोगों को दिल से जुड़ी बिमारियां और कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

16. दिल की बिमारियों से मरने वाले मासाहारी लोगों की संख्या शाकाहारियों के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है।

17. बीड़ी-सिगरेट पीने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा 200 से 400 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

18. जो लोग दिन में 11 घंटे जा इससे ज्यादा काम करते है उन्हें 8 घंटे काम करने वाले लोगों के मुकाबले दिल के दौरे की संभावना 67 फीसदी तक ज्यादा हो जाती है।

19. सप्ताह में तीन बार सेक्स करने से हार्ट अटैक की संभावना 50 प्रतीशत तक कम हो जाती है।

20. गाढ़ी चॉकलेट खाने से दिल के रोगों की संभावना एक तिहाई तक कम की जा सकती है।

21. आपके खुश रहने से आपके दिल को बिमारियों का ख़तरा कम हो जाता है।
Admin

सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही झटके में एकत्र नहीं किया जा सकता है इसलिए आप सभी को थोड़ा थोड़ा करके इस वेबसाइट में उपलब्ध करवाया जायेगा कृपया इस वेबसाइट को अधिक से अधिक छात्रों तक भेजिए